Friday, June 26, 2026
Google search engine
Homeधर्म कर्मबंजारा एकता संकल्प यात्रा के दिल्ली कार्यालय का भव्य उद्घाटन, 26 जून...

बंजारा एकता संकल्प यात्रा के दिल्ली कार्यालय का भव्य उद्घाटन, 26 जून को दिल्ली से हुआ शंखनाद

नई दिल्ली में बंजारा एकता संकल्प यात्रा के दिल्ली कार्यालय एवं यात्रा मॉनिटरिंग कार्यालय का भव्य उद्घाटन श्रद्धेय श्री जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। यह राष्ट्रीय अभियान बंजारा समाज की एकता, शिक्षा, संस्कृति, भाषा संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण को समर्पित है, जिसका शुभारंभ 5 जुलाई 2026 को आंध्र प्रदेश से होगा।

नई दिल्ली राजधानी नई दिल्ली में आज “बंजारा एकता संकल्प यात्रा” के दिल्ली कार्यालय एवं यात्रा मॉनिटरिंग कार्यालय का भव्य उद्घाटन श्रद्धेय श्री जी महाराज के पावन मार्गदर्शन एवं दिव्य आशीर्वाद में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से आए बंजारा समाज के अनेक गणमान्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत महालक्ष्मी पूजन के साथ हुआ। इसके उपरांत श्री के. जगन्नाध राव (पूर्व आईपीएस) ने फीता काटकर दिल्ली कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर यात्रा मॉनिटरिंग कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया तथा आगामी यात्रा की विस्तृत कार्ययोजना, संचालन व्यवस्था एवं विभिन्न राज्यों में कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में संत श्री सेवालाल महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री के. जगन्नाध राव (पूर्व आईपीएस) सहित श्री रविन्द्र नाइक (पूर्व एसपी), श्री उमेश जाधव, श्री सदाशिव चौहान, श्री किशन राठौड़, श्री अतर सिंह नायक, श्री सुरेश राजपूत, श्री आत्मा सिंह लबाना, श्री जगमोहन गर्ग, श्री राजा सिंह राठौड़, श्री बच्चन सिंह नायक, श्री सरनाम सिंह, श्री किशोर कुमार नायक, श्री विलास रामावत तथा श्री कांतिलाल नायक सहित बंजारा समाज के अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रवीण राठौड़ ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता श्रद्धेय श्री जी महाराज ने की।

बंजारा एकता संकल्प यात्रा के प्रमुख उद्देश्य

बंजारा एकता संकल्प यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बंजारा समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक उत्थान का एक राष्ट्रीय अभियान है। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं—

देशभर में फैले बंजारा समाज को एक सूत्र में जोड़कर सामाजिक एकता एवं संगठन को सशक्त बनाना।
समाज को उसके अधिकारों, गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना।
युवाओं एवं विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए प्रेरित करना।
बंजारा समाज की मातृभाषा गोरमाटी (बंजारा भाषा) को आधिकारिक मान्यता दिलाने हेतु व्यापक जनसमर्थन एवं राष्ट्रीय स्तर पर आवाज़ बुलंद करना।
यात्रा का मार्ग

बंजारा एकता संकल्प यात्रा का शुभारंभ 5 जुलाई 2026 को सेवागढ़, गूटी मंडल, अनंतपुर जिला (आंध्र प्रदेश) से होगा। यह यात्रा 14 राज्यों एवं 1 केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी और 27 जुलाई 2026 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में एक भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न होगी।

इस यात्रा का उद्देश्य केवल समाज को जोड़ना ही नहीं, बल्कि बंजारा समाज के सम्मान, पहचान, भाषा, संस्कृति और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सशक्त राष्ट्रीय जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है।

Delhi – Piyush Dhar Diwedi

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments