Thursday, May 21, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीभारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा ‘उदगम चेरिटेबल ट्रस्ट’...

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा ‘उदगम चेरिटेबल ट्रस्ट’ के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. मयुर जोशी का विशेष सम्मान

नागपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘नागपुर जलसंवाद – २०२६’ और ‘जलक्रांति परिषद’ में डॉ. मयुर जोशी को उनके विशिष्ट सामाजिक कार्यों और जल संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।

सामाजिक कल्याण और जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी संस्था ‘उदगम चेरिटेबल ट्रस्ट’ के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है। भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा नागपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘नागपुर जलसंवाद – २०२६’ और ‘जलक्रांति परिषद’ के दौरान संस्था के संस्थापक और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. मयुर जोशी को उनके विशिष्ट सामाजिक कार्यों और जल संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।

पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस राष्ट्रीय मंच पर देशभर से जल क्षेत्र में काम करने वाले चुनिंदा ५० विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के अलावा देश के जाने-माने अभिनेता और पानी फाउंडेशन के संस्थापक श्री आमिर खान, नाम फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रख्यात अभिनेता श्री नाना पाटेकर, प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी और पद्मश्री उमाशंकर पांडे जी जैसे राष्ट्रीय स्तर के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी दिग्गजों की उपस्थिति में मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने डॉ. मयुर जोशी की सामाजिक प्रतिबद्धता और पर्यावरणीय जागरूकता के कार्यों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।

इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. मयुर जोशी ने कहा, “यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि ‘उदगम चेरिटेबल ट्रस्ट’ की पूरी टीम और जल संरक्षण के भगीरथ कार्य से जुड़े हर सेवाभावी व्यक्ति का सम्मान है। आदरणीय नितिन गडकरी जी के साथ-साथ आमिर खान, नाना पाटेकर और पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी जैसे समाज के सच्चे नायकों की उपस्थिति में मिला यह प्रोत्साहन हमें देशहित और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को और अधिक गति के साथ निभाने की प्रेरणा देगा।”

डॉ. मयूर जोशी पिछले २९ वर्षों से उदगम चेरिटेबल ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शास्त्रीय संगीत के संवर्धन, जल प्रबंधन, पारंपरिक जल स्रोतों के पुनरुद्धार और वर्तमान में ‘विकसित भारत २०४७’ के विजन के साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए ग्रामीण और शहरी स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments