Saturday, April 18, 2026
Google search engine
Homeराज्यचुनाव से लेकर बच्चे तक की कहानी: पवन सिंह के आरोपों पर...

चुनाव से लेकर बच्चे तक की कहानी: पवन सिंह के आरोपों पर पत्नी ज्योति का पलटवार, कहा— “बस मुझे पत्नी मान लें, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी”

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। पवन सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब उनकी पत्नी ज्योति ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है।

ज्योति सिंह ने कहा, “मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। अगर पवन मुझे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लें, तो मैं तुरंत चुनाव से पीछे हट जाऊंगी। मुझे सिर्फ अपने रिश्ते का सम्मान चाहिए, कोई पद या टिकट नहीं।”

लखनऊ में हुई घटना का जिक्र

ज्योति ने बताया कि 5 अक्टूबर को वे पवन सिंह से मिलने उनके लखनऊ स्थित घर पहुंचीं, लेकिन गार्ड ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा, “वहां पुलिस मौजूद नहीं थी, फिर भी मुझे थाने ले जाने की बात कही जा रही थी। प्रशासन को बुलाकर मेरे साथ बदतमीजी की गई। पवन सिंह और रितिक सिंह दोनों अलग-अलग बातें कर रहे हैं।”

“चुनाव को लेकर मैं नहीं गिरी”

पवन सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए ज्योति ने कहा, “चुनाव को लेकर मैं नहीं गिरी। अगर वे मुझे अपनी पत्नी मान लें, तो मैं न चुनाव लड़ूंगी और न ही परिवार से मिलने की ज़िद करूंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले 15 सालों में वे खुद टिकट नहीं ले पाए, तो मैं किस मुंह से टिकट मांगने जाऊंगी?”

बच्चे वाले बयान पर बड़ा आरोप

ज्योति सिंह ने पवन सिंह के “बच्चा न चाहने” वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “जो इंसान सच में बच्चा चाहता है, वो गर्भपात की दवा नहीं खिलाता। लेकिन मुझे दवा खिलाई गई। अगर उन्हें बच्चा चाहिए होता, तो ऐसा कभी नहीं करते।”

“वो अपने वोटरों के भी नहीं रहे”

ज्योति ने आगे कहा, “पवन सिंह उन लोगों के भी नहीं रहे जिन्होंने उन्हें वोट दिया, तो वो हमारे क्या होंगे? जब उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान मुझे बुलाया था, तब भी मामला कोर्ट में ही था।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments