Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeराजनीतीBihar Election 2025: आज शाम एनडीए करेगा उम्मीदवारों की घोषणा

Bihar Election 2025: आज शाम एनडीए करेगा उम्मीदवारों की घोषणा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए आज (सोमवार) शाम अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए ने पहले ही सीट बंटवारे का निर्णय ले लिया है और अब भाजपा समेत राजग के सभी घटक दलों के उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने गठबंधन में किसी भी मतभेद की बात से इनकार किया और कहा कि सभी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे

एनडीए में राज्य के पांच घटक दलों को ‘पांच पांडव’ कहा गया है, जो मिलकर चुनाव में उतरेंगे और बहुमत से सरकार बनाने का लक्ष्य रखते हैं।

सीट बंटवारे का विवरण:

  • भाजपा और जदयू: 101-101 सीटें
  • एलजेपी (चिराग पासवान): 29 सीटें
  • हम (जीतन राम मांझी): 6 सीटें
  • आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा): 6 सीटें

कुछ छोटे दलों ने सीट बंटवारे पर असंतोष जताया है, लेकिन उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह निर्णय आपसी सहमति से लिया गया है और एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments