Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीबंजारा एकता संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यालय का भव्य उद्घाटन एवं वृक्षारोपण...

बंजारा एकता संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यालय का भव्य उद्घाटन एवं वृक्षारोपण महाअभियान सफलतापूर्वक संपन्न

बंजारा एकता संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज पूज्य संत श्री श्री महाराज जी के पावन सान्निध्य एवं करकमलों द्वारा नवस्थापित कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, युवा वर्ग तथा बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत परंपरा के स्मरण, दीप प्रज्ज्वलन एवं समाज की एकता के संकल्प के साथ हुआ। उद्घाटन उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक वृक्षारोपण महाअभियान आयोजित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।


अपने आशीर्वचन में पूज्य श्री महाराज जी ने कहा कि बंजारा एकता संकल्प यात्रा समाज की एकता, आत्मसम्मान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अभियान है। उन्होंने कहा कि नवस्थापित कार्यालय समाज की सेवा, संगठन, शिक्षा, संस्कृति संरक्षण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार एक वृक्ष अपनी जड़ों से शक्ति प्राप्त कर विशाल स्वरूप धारण करता है, उसी प्रकार बंजारा समाज को भी अपनी गौरवशाली संस्कृति, इतिहास, संत परंपरा एवं महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संगठन में निहित है।
इस कार्यक्रम में बंजारा एकता संकल्प एप्प का भी उद्घाटन किया गया , यह एप्प पूरे देश भर से बंजारा समाज के लोगो को जोड़ने का काम करेगा.
कार्यक्रम में बंजारा एकता संकल्प यात्रा के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया साथ ही विभिन्न वक्ताओं ने संत सेवालाल महाराज के आदर्शों, समाज के संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा देशभर के बंजारा समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर करेगी तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस जनजागरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।


कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने हाथ उठाकर समाज की एकता, शिक्षा, संस्कृति संरक्षण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।


इस कार्यक्रम में श्रीमहाराज जी , धर्माधिकारी सेवागढ़, एवं प्रमुख अतिथि श्री जगमोहन गर्ग जी (दिल्ली ) थे एवं मंच संचालन श्री प्रवीण राठौर जी ने किया
उत्तर प्रदेश – हरीश नायक जी, गजेन्द्र नायक जी , सरनाम सिंह नायक जी, गिरीश नायक जी, अरविन्द नायक, दिनेश नायक, अरुण नायक,
रामपाल नायक , उत्तराखण्ड से विनोद नायक राजस्थान से अशोक बंजारा, हरियाणा से जय प्रकाश बंजारा , विष्णु नायक जी , पंजाब से राजासिंह राठौर जी ,
दिल्ली से सुभाष चौहान, पृथ्वी सिंह राठौर, हुकम सिंह राठौर, आत्मा सिंह लबाना , दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी वाइस प्रेसिडेंट, गुरुद्वारा रकाबगंज, सरदार बवेक सिंह मट्टा, श्री आर के राठौर जी, मध्य प्रदेश से साध्वी माया राठौर (इंदौर),
इस अवसर पर आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों, समाज बंधुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बंजारा समाज के सशक्त, संगठित एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


आयोजनकर्ता टीम: श्री प्रवीण राठौर जी, किशोर कुमार नायक,, श्रीमती कविता राठौर जी,
संकल्प
“हम संत सेवालाल महाराज के आदर्शों पर चलते हुए बंजारा समाज की एकता, सम्मान, संगठन और गौरव की रक्षा करेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, संगठित और समृद्ध समाज का निर्माण करेंगे।”
जय संत सेवालाल महाराज!
जय बंजारा समाज!
बंजारा एकता – राष्ट्र शक्ति, समाज शक्ति! 🚩🌳🙏
जारीकर्ता:
बंजारा एकता संकल्प यात्रा आयोजन समिति

Correspondent – Shanwaz khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments