Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeदेशविनेश फोगाट का संन्यास पर यू-टर्न: 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में वापसी...

विनेश फोगाट का संन्यास पर यू-टर्न: 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में वापसी का बड़ा ऐलान

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर मैट पर वापसी का ऐलान कर अपने लाखों प्रशंसकों को खुश कर दिया है। कुछ महीनों पहले संन्यास और राजनीति में कदम रखने की घोषणा कर चुकीं विनेश अब फिर से कुश्ती में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनका लक्ष्य अब 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

विनेश फोगाट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए संन्यास वापस लेने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि लंबे समय से लोग उनसे पूछ रहे थे कि क्या पेरिस ओलंपिक उनकी आखिरी यात्रा थी। इस सवाल का जवाब वह अब तक नहीं दे पा रही थीं, क्योंकि वह खुद भी मानसिक रूप से इस दुविधा में थीं कि आगे क्या करना है। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने महसूस किया कि उनके भीतर प्रतियोगिता की ऊर्जा और खेल के प्रति जुनून आज भी जिंदा है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ समय में उन्होंने खुद को समझने और अपने जीवन के उतार-चढ़ाव पर विचार करने के लिए वक्त लिया। इस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनकी “आग” अब भी बुझी नहीं है, बल्कि सिर्फ थकान और तनाव के नीचे दब गई थी। अनुशासन, दिनचर्या और प्रतियोगिता की भावना उनके व्यक्तित्व का हिस्सा रही है और यही उन्हें दोबारा खेल की ओर खींच लाया।

विनेश ने आगे कहा कि चाहे वह खेल से कितनी ही दूर क्यों न चली गई हों, उनका एक हिस्सा हमेशा मैट से जुड़ा रहा है। यही कारण है कि उन्होंने 2028 ओलंपिक लक्ष्य बनाकर वापसी का फैसला किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार उनकी यात्रा पहले से अधिक खास होने वाली है, क्योंकि उनके छोटे बेटे भी इस सफर का हिस्सा होंगे। उन्होंने बेटे को अपना “छोटा चीयरलीडर” बताते हुए कहा कि वही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

गौरतलब है कि विनेश फोगाट ने अगस्त 2024 में कुश्ती से दूरी बनाते हुए राजनीतिक करियर शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन अब नई ऊर्जा और मजबूत मानसिकता के साथ उनकी रिंग में वापसी का ऐलान उनके करियर का नया अध्याय साबित हो सकता है। 2028 ओलंपिक में भाग लेने का उनका संकल्प भारतीय कुश्ती के लिए भी एक बड़ी खबर है।

विनेश की इस घोषणा से खेल जगत में फिर से उत्साह लौट आया है और प्रशंसक एक बार फिर उनके दमदार प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

Correspondent – Shanwaz khan
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments