Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeदेशसस्पेंस खत्म! विराट कोहली खेलेंगे 2027 वनडे वर्ल्ड कप, कोच राजकुमार शर्मा...

सस्पेंस खत्म! विराट कोहली खेलेंगे 2027 वनडे वर्ल्ड कप, कोच राजकुमार शर्मा ने किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में पिछले कुछ महीनों से एक सवाल लगातार घूमता रहा — क्या विराट कोहली 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? अब इस सस्पेंस पर आखिरकार विराम लग गया है। उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने साफ कर दिया है कि विराट कोहली आने वाले वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनकी फिटनेस-दृढ़ता दोनों इस बात की पुष्टि करती हैं।

शानदार फॉर्म में हैं विराट

विराट कोहली इन दिनों गजब की लय में हैं। घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार, 24 दिसंबर को आंध्रा के खिलाफ यादगार 131 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस इनिंग की बदौलत दिल्ली ने 299 रनों के लक्ष्य को मात्र 38वें ओवर में हासिल कर लिया। यह उनके लिस्ट-A करियर का 58वां शतक और दिल्ली के लिए पांचवां लिस्ट-A शतक था। इसी पारी में उन्होंने अपने लिस्ट-A करियर में 16 हजार रन का आंकड़ा भी छू लिया। अब तक विराट 330 पारियों में 16,130 रन बना चुके हैं। भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिनके खाते में 21,999 रन दर्ज हैं।

कोच का बड़ा बयान

राजकुमार शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, “विराट अब भी भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद और फिट खिलाड़ी हैं। उनकी बल्लेबाजी और मानसिक मजबूती दोनों शानदार हैं। उन्होंने लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की और पहली ही इनिंग में शतक ठोककर दिखाया कि उन्होंने अपनी क्लास नहीं खोई। वह 2027 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

कोच ने आगे कहा कि विराट की फिटनेस लेवल और खेल के प्रति जुनून उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट में बनाए रखेगा। उन्होंने कहा, “वो अब भी टीम के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी फॉर्म और अनुभव भारत के अगले वर्ल्ड कप अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे।”

अगला मुकाबला गुजरात से

विराट कोहली अब विजय हजारे ट्रॉफी में अपना अगला मैच 26 दिसंबर को खेलेंगे, जहां दिल्ली की टीम का सामना गुजरात से होगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। फैंस की नजरें एक बार फिर विराट पर टिकी रहेंगी, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी फिलहाल सुनहरे दौर में नज़र आ रही है।

Cricket – Piyush Dhar Diwedi

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments