भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 19 नवंबर के ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत दबाव के साथ हुई। शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां बीएसई सेंसेक्स लाल निशान पर खुला, वहीं निफ्टी 50 ने थोड़ी बढ़त के साथ ओपनिंग की, लेकिन कुछ ही देर में वह भी गिरावट में चला गया।
बुधवार सुबह सेंसेक्स 29.24 अंक या 0.03% टूटकर 84,643.78 के स्तर पर खुला। दूसरी ओर निफ्टी 50 ने 8.05 अंकों या 0.03% की मामूली तेजी के साथ 25,918.10 पर कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाजार खुलते ही निफ्टी भी लाल निशान में सरक गया।
सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 81.17 अंक की कमजोरी के साथ 84,591.85 पर ट्रेड करता दिखा। इसी दौरान निफ्टी 36.40 अंक टूटकर 25,873.65 पर पहुंच गया, जो बाजार में शुरुआती कमजोरी का संकेत देता है।
बीएसई के टॉप गेनर
• इंफोसिस (INFY)
• हिंदुस्तान यूनिलीवर
• टीसीएस
• टेक महिंद्रा
बीएसई के टॉप लूजर
• बजाज फिनसर्व
• इटरनल
• एनटीपीसी
• महिंद्रा एंड महिंद्रा
मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?
मंगलवार 18 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेतों और घरेलू कारकों के चलते दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे।
सेंसेक्स 277.93 अंक या 0.33% गिरकर 84,673.02 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 ने 103.40 अंकों या 0.40% की कमजोरी के साथ 25,910.05 पर दिन का अंत किया।
बीएसई बास्केट में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन और पावरग्रिड शीर्ष गेनर रहे थे। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इटरनल और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख लूजर की सूची में रहे।
मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में भी दबाव देखने को मिला और निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी स्मॉलकैप, निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई की 30 कंपनियों में से केवल 7 शेयर ही हरे निशान पर टिक सके जबकि 23 में गिरावट दर्ज की गई।
कुल मिलाकर बुधवार की शुरुआत फ्लैट रहने के बावजूद बाजार में नकारात्मक माहौल बना हुआ है और निवेशकों की नजर अब दिनभर के उतार-चढ़ाव पर रहेगी।
Correspondent – Shanwaz Khan


