श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया से दिया अपनी चोट पर बड़ा अपडेट, फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गंभीर रूप से घायल हुए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपनी सेहत को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। ऑस्ट्रेलिया में रिकवरी कर रहे अय्यर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने फैंस को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “मैं रिकवरी की प्रक्रिया में हूं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर हो रहा हूं। आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे अपनी दुआओं में याद रखने के लिए धन्यवाद।” गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान अय्यर को गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें आंतरिक रक्तस्राव का भी सामना करना पड़ा। वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।


