Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीपुणे में सनसनीखेज घटना: चलती क्लास में छात्र पर जानलेवा हमला, क्लासमेट...

पुणे में सनसनीखेज घटना: चलती क्लास में छात्र पर जानलेवा हमला, क्लासमेट पर शक

महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तालुका से एक बेहद चौंकाने वाली और डरावनी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। एक निजी क्लास में पढ़ाई के दौरान एक छात्र पर उसके ही क्लासमेट ने चाकू से गला रेतकर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गया। घटना सोमवार (15 दिसंबर) की सुबह की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, उस समय क्लास में टीचर पढ़ा रहे थे और छात्र ध्यान से पढ़ाई कर रहे थे। तभी अचानक एक युवक बाइक से आया, क्लास के भीतर घुसा और एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने बच्चे का गला काटा, जिससे क्लास में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ बच्चा वहीं गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजगुरुनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल छात्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उसकी जान बचाने की कोशिश में जुटी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला करने वाला आरोपी उसी क्लास में पढ़ने वाला छात्र हो सकता है। पुलिस को शक है कि यह मामला बच्चों के बीच चल रहे किसी गैंगवॉर या आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, हालांकि हमले के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इस खौफनाक घटना ने प्राइवेट कोचिंग क्लासेस में छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों में गुस्सा और डर का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। प्रशासन ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Pune / Piyush Dhar Diwedi

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments