Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीरोहित शर्मा बोले – “मेरा लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप जीतना है”

रोहित शर्मा बोले – “मेरा लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप जीतना है”

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को विराम देते हुए स्पष्ट किया है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने एक बच्चे से बातचीत में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए।

वीडियो में ‘Make a Wish Child’ संस्था के एक बच्चे ने रोहित से पूछा, “अगला वर्ल्ड कप कब है?” इस पर रोहित मुस्कुराकर बोले, “2027।” बच्चा जब पूछता है, “क्या आप 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे?” तो रोहित जवाब देते हैं, “हां, मैं वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं।” उनके इस जवाब ने फैंस को उत्साहित कर दिया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी है।

रोहित ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वह चाहते हैं कि अगला टूर्नामेंट जीतकर देश को गौरव दिलाएं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका क्रिकेट करियर अभी खत्म नहीं हुआ और जब तक फिट हैं, वह भारतीय टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।

रोहित ने अब तक तीन वनडे वर्ल्ड कप (2015, 2019, 2023) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इन 28 मैचों में उन्होंने 1575 रन बनाए हैं, जिनमें 7 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। 2023 वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि ऑस्ट्रेलिया से हारने के कारण टीम ट्रॉफी से दूर रह गई।

अब 2027 वर्ल्ड कप पर उनकी नजरें टिकी हैं। रोहित ने संकेत दिया है कि वह चौथे वर्ल्ड कप में खेलकर न केवल व्यक्तिगत रूप से खुद को साबित करना चाहते हैं, बल्कि भारत को चैंपियन बनाकर अपने करियर के अधूरे सपने को पूरा करना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments