Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीनीता अंबानी ने फाल्गुनी पाठक के साथ खेला गरबा, मंच तालियों से...

नीता अंबानी ने फाल्गुनी पाठक के साथ खेला गरबा, मंच तालियों से गूंज उठा

नवरात्रि 2025: अंबानी परिवार के भव्य नवरात्रि कार्यक्रम में इस बार सबसे खास नज़ारा तब देखने को मिला जब नीता अंबानी ने मंच पर उतरकर ‘गरबा क्वीन’ फाल्गुनी पाठक के साथ गरबा किया। उनके जोश और ऊर्जा से भरे डांस ने पूरे पंडाल का माहौल बदल दिया और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

पारंपरिक अंदाज में दिखीं नीता अंबानी

इस मौके पर नीता अंबानी ने मोर डिज़ाइन वाले प्लाज़ो सूट में बेहद सादगीभरा लुक अपनाया। मंच पर आते ही उन्होंने ‘जय श्री कृष्ण’ और ‘जय अंबे मां’ का उद्घोष किया और फिर फाल्गुनी पाठक के सुपरहिट गरबा गीतों पर थिरकने लगीं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

फाल्गुनी पाठक के सुरों ने बांधा समां

फाल्गुनी पाठक की मधुर आवाज़ और नीता अंबानी के गरबा मूव्स ने इस शाम को यादगार बना दिया। दोनों की जुगलबंदी को देखकर लगा जैसे दो पुराने दोस्त साथ मिलकर त्योहार मना रहे हों।

सोशल मीडिया पर वायरल

इवेंट के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर लिख रहे हैं कि नीता अंबानी ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था और जुड़ाव दिखा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments