Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीराजस्थान में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल: एएसपी स्तर पर 26 अधिकारियों...

राजस्थान में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल: एएसपी स्तर पर 26 अधिकारियों के तबादले, कई आदेश निरस्त

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर पर व्यापक तबादला सूची जारी की. 28 नवंबर को जारी इस नई सूची में कुल 26 अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही गृह विभाग ने 15 नवंबर 2025 को जारी कुछ आदेशों को भी निरस्त कर दिया है. जिन अधिकारियों के पूर्व स्थानांतरण वापस लिए गए हैं, उनमें संदीप सारस्वत, कीर्ति सिंह, किशोर सिंह, विजय कुमार सांखला और डॉ. लालचंद कायल शामिल हैं. ये सभी अब अपने पूर्ववत पदों पर ही कार्यरत रहेंगे.

तबादला सूची में प्रमुख बदलाव

नई सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नियुक्तियाँ की गई हैं. विनोद कुमार सीपा को पुलिस आयुक्तालय जयपुर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (इन्वेस्टिगेशन) से बदलकर लालसोट (दौसा) में एएसपी नियुक्त किया गया है. चक्रवर्ती सिंह राठौड़ को एसीबी जोधपुर से बीकानेर शहर में एएसपी पद दिया गया है. वहीं, शोराज मल मीणा को महिला अपराध अनुसंधान सैल, झालावाड़ का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

राजेश कुमार शर्मा का स्थानांतरण करौली से जयपुर पुलिस आयुक्तालय किया गया है, जहां वे महिला अपराध अनुसंधान सैल (पूर्व) के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्य करेंगे. रणवीर सिंह मीणा को डीसीपी प्रोटोकॉल, जयपुर से बदलकर शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) एएसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है.

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

सौरभ तिवाड़ी को बीकानेर शहर से बीकानेर रेंज में लीव रिजर्व में स्थानांतरित किया गया है. दिनेश कुमार अग्रवाल को लीव रिजर्व, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जयपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

नरेंद्र चौधरी को डिस्कॉम जोधपुर से डीसीपी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, जोधपुर नियुक्त किया गया है. राजेश कुमार मील को सीआईडी से बदलकर केकड़ी (अजमेर) में एएसपी तैनात किया गया. जया सिंह की नई नियुक्ति खैरथल-तिजारा जिले में एएसपी के रूप में हुई है.

इसके अलावा, दुर्गाराम चौधरी को जयपुर SSB से स्थानांतरित कर जोधपुर आयुक्तालय में डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है. शालिनी राज को नीमराणा से हटाकर पुलिस मुख्यालय जयपुर में लीव रिजर्व, कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इस फेरबदल को राज्य पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण पुनर्गठन माना जा रहा है।


Correspondent – Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments