बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लंदन की सड़कों पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों साथ चलते हुए और बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
वायरल वीडियो में कृति सेनन काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ब्राउन टॉप के साथ डेनिम जींस और जैकेट पहनी हुई थी, जिसे उन्होंने हाई बूट्स के साथ मैच किया। ओपन हेयर और हल्के मेकअप में उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। वहीं कबीर बहिया ब्लू कलर के ट्रैकसूट में नजर आए। खास बात यह रही कि वीडियो में कृति कबीर का हाथ थामे नजर आईं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
हालांकि कृति सेनन और कबीर बहिया ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। इससे पहले भी वे कई इवेंट्स और पारिवारिक मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। कबीर बहिया को कृति की बहन नुपूर सेनन की शादी में भी देखा गया था, जिसके बाद से ही उनके रिश्ते की खबरों को और हवा मिली थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स उनके रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अब तक इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने करियर में उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘दिलवाले’, ‘लुका छुपी’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘मिमी’, ‘भेड़िया’, ‘आदिपुरुष’, ‘क्रू’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
हाल ही में वह फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा। फिल्म में उनके साथ धनुष लीड रोल में थे और दोनों की जोड़ी को फैंस ने पसंद किया।
आने वाले समय में कृति सेनन फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे सितंबर 2026 में रिलीज किए जाने की योजना है। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं, जिससे दर्शकों को एक अलग तरह की रोमांटिक एंटरटेनर की उम्मीद है।
Correspondent – Shanwaz Khan


