Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeटेकनोलजीजेवर (नोएडा) इंटरनेशनल एयरपोर्ट 30 अक्टूबर से शुरू, पहली फ्लाइट उसी दिन

जेवर (नोएडा) इंटरनेशनल एयरपोर्ट 30 अक्टूबर से शुरू, पहली फ्लाइट उसी दिन

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन की तारीख अब फाइनल हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पुष्टि की है कि एयरपोर्ट 30 अक्टूबर से सेवाओं के लिए शुरू हो जाएगा। यानी इस दिन एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट टेक-ऑफ करेगी।

पहले चरण में कौन-कौन से शहर जुड़ेंगे?

पहले चरण में एयरपोर्ट से देश के 10 प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। इसमें शामिल हैं:

  • मुंबई
  • बेंगलुरू
  • कोलकाता
  • चेन्नई
  • हैदराबाद
  • अहमदाबाद

इसके अलावा, भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी फ्लाइट शुरू करेगी।

एयरपोर्ट का विस्तार और सुविधाएं

  • पहले चरण में एयरपोर्ट 1334 हेक्टेयर में फैला होगा। पूरे प्रोजेक्ट को चार चरणों में पूरा किया जाएगा।
  • दूसरे चरण में 1365 हेक्टेयर और तीसरे-चौथे चरण में 2084 हेक्टेयर जमीन होगी।
  • पहले चरण में 1 रनवे और 1 टर्मिनल होगा।
  • एयरपोर्ट शुरू में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की सेवा देने में सक्षम होगा, जबकि सभी चरण पूरे होने के बाद यह क्षमता बढ़कर 7 करोड़ यात्री प्रति वर्ष हो जाएगी।

यात्रियों और कार्गो के लिए सुविधाएं

  • एयरपोर्ट में फ्री वाई-फाई, लाइब्रेरी और बच्चों के खेलने की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • टर्मिनल बिल्डिंग 1 लाख वर्गमीटर में फैली होगी और इसमें 28 प्लेन स्टैंड होंगे।
  • 40 एकड़ में मेनटेनेंस, सर्विस और ओवरहॉल हब और 80 एकड़ में मल्टी-मॉडल कार्गो हब विकसित किया जा रहा है।

नोएडा एयरपोर्ट जल्द ही देश के प्रमुख हवाई मार्गों में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments