Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
Homeदेशभारत बनाम साउथ अफ्रीका: टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीतें, जानिए टॉप...

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीतें, जानिए टॉप 5 मुकाबले

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट हमेशा से ही उतार-चढ़ाव और रोमांच से भरपूर रहा है। इन दोनों टीमों ने कई ऐसे यादगार मुकाबले खेले हैं, जिनमें किसी एक टीम ने दूसरे को बड़े अंतर से हराकर इतिहास रचा। आइए जानते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट इतिहास की टॉप 5 सबसे बड़ी जीतों के बारे में।

1. भारत की 337 रनों से जीत – दिल्ली, 2015
दिसंबर 2015 में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर भारत ने साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराकर सीरीज में धमाकेदार अंत किया। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की फिरकी के आगे प्रोटियाज बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। यह जीत भारत की साउथ अफ्रीका पर अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत रही है।

2. साउथ अफ्रीका की 329 रनों से जीत – कोलकाता, 1996
1996 में ईडन गार्डन्स पर हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने भारत को 329 रनों से मात दी थी। भारतीय टीम महज 53.3 ओवर में सिमट गई थी। यह जीत अफ्रीकी टीम के लिए भारत में बड़ी उपलब्धि साबित हुई।

3. डरबन में 328 रन की जीत – 1996
उसी साल दिसंबर में डरबन में खेले गए टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 328 रनों से हराया। एलन डोनाल्ड और शॉन पोलॉक की घातक गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।

4. केप टाउन टेस्ट – 282 रनों से साउथ अफ्रीका की जीत (1997)
1997 में केप टाउन में साउथ अफ्रीका ने भारत को 282 रनों से हराया। ब्रायन मैकमिलन और गैरी कर्स्टन की बेहतरीन पारियों की बदौलत मेजबान टीम ने भारत को करारी शिकस्त दी।

5. भारत की 280 रनों से जीत – कानपुर, 1996
कानपुर के ग्रीन पार्क में दिसंबर 1996 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 280 रनों से हराया। अनिल कुंबले की घातक गेंदबाजी और मोहम्मद अजहरुद्दीन की शानदार कप्तानी ने भारत को बड़ी जीत दिलाई।

Correspondent – Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments