अहमदाबाद। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शुरू हुआ। मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर टॉस में किस्मत का साथ पाने में नाकाम रहे।
लगातार छठा टॉस गंवाया
यह शुभमन गिल का बतौर कप्तान छठा टेस्ट मैच है और वह अब तक सभी छह मुकाबलों में टॉस हार चुके हैं। इंग्लैंड दौरे पर भी गिल ने लगातार पांचों टेस्ट में टॉस गंवाए थे। अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में भी वही सिलसिला जारी रहा।
बना अनचाहा रिकॉर्ड
लगातार छह टॉस हारने के साथ गिल का नाम अब क्रिकेट इतिहास के एक अनचाहे रिकॉर्ड से जुड़ गया है। बतौर कप्तान यह किसी भी खिलाड़ी के लिए निराशाजनक आंकड़ा माना जाता है, क्योंकि टॉस का मैच के नतीजे पर अहम असर होता है।
गिल की कप्तानी पर नजर
शुभमन गिल को इंग्लैंड सीरीज के दौरान टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। तब से लेकर अब तक गिल की बैटिंग की तारीफ तो हुई है, लेकिन टॉस में उनकी किस्मत लगातार उनका साथ नहीं दे पा रही। क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर इसे लेकर मजाक भी उड़ा रहे हैं, तो वहीं कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सिर्फ लकी फैक्टर है, इसका उनकी कप्तानी क्षमता से कोई लेना-देना नहीं।


