Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
Homeटेकनोलजी‘तेज आंधी-बारिश का अलर्ट’, दिल्ली-यूपी से होते हुए पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम,...

‘तेज आंधी-बारिश का अलर्ट’, दिल्ली-यूपी से होते हुए पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 19 फरवरी के बीच इन राज्यों में मौसम काफी तेजी से बदल सकता है और कहीं-कहीं हल्की से भारी वर्षा के साथ हवाओं की रफ्तार भी बढ़ सकती है।

IMD का अनुमान है कि उत्तर भारत में सर्दी का दौर समाप्त हो रहा है और तापमान में स्थिर वृद्धि होगी। इसके बावजूद कुछ इलाकों में आज भी कोहरा और शुष्क मौसम का प्रभाव देखा जा रहा है, लेकिन 15 फरवरी के आसपास हवाओं की रफ्तार बढ़ने तथा बादलों के जमाव से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली के आसमान में आज (12 फरवरी) बादल छाए रहने की संभावना है। इससे सुबह-शाम को हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी में सुबह 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि फिलहाल बारिश का कोई सीधा संकेत नहीं है, लेकिन 15 फरवरी के बाद मौसम और ज़्यादा सक्रिय होने की संभावना है।

दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन और रात के तापमान में फर्क कम होता दिख रहा है। अगले कुछ दिनों में धूप निकलने और आम तापमान में वृद्धि होने से सर्दी से राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का प्रभाव और धूप

उत्तर प्रदेश में सर्दी कम जरूर हुई है, लेकिन कोहरे का असर आज भी बरकरार रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के 27 जिलों में मध्यम से घना कोहरे रहने की चेतावनी जारी की है। कोहरे के कारण कई इलाकों में सड़क और रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है और कई ट्रेनों में देरी देखी गई है।

IMD के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, शामली, सीतापुर समेत अन्य जिलों में कोहरे का असर दिखेगा। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क और साफ रहेगा तथा दोपहर में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि भी होगी।

लखनऊ में आज दिन भर धूप के साथ मौसम सुहाना रहेगा। न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। केवल सुबह के समय हल्का कोहरा देखा जा सकता है। हालांकि लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) करीब 176 तक पहुंच सकता है, ऐसे में बुजुर्गों तथा संवेदनशील लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

बिहार और अन्य राज्यों का हाल

बिहार में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। राजधानी पटना तथा गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, भोजपुर, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया और खगड़िया समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि धूप निकलने से तापमान में तथा वृद्धि होगी और ठंड की शिकन धीरे-धीरे कम होगी।

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में हवाओं की दिशा बदलने तथा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी-बारिश और बिजली-कड़कड़ाहट की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Correspondent – Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments