सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है और घरेलू बाजार में बुधवार, 10 दिसंबर को भी सोना थोड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। निवेशकों के लिए यह अच्छी खबर है कि लगातार दूसरे दिन गोल्ड रेट में मामूली कमी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर आज 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,30,107 रुपये पर बंद हुआ था। यानी आज सोने में करीब 15 रुपये की गिरावट देखी गई।
सुबह 10:10 बजे तक एमसीएक्स पर 5 फरवरी की एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,30,090 रुपये पर ही ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,30,502 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ, लेकिन इसके बाद कीमत स्थिर होकर हल्की गिरावट के साथ चलती रही। विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती, रुपये की कमजोरी और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियाँ सोने के दाम को प्रभावित कर रही हैं।
आपके शहर में आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
• 24 कैरेट – ₹1,30,460
• 22 कैरेट – ₹1,19,600
• 18 कैरेट – ₹97,880
मुंबई
• 24 कैरेट – ₹1,30,310
• 22 कैरेट – ₹1,19,450
• 18 कैरेट – ₹97,730
चेन्नई
• 24 कैरेट – ₹1,31,240
• 22 कैरेट – ₹1,20,300
• 18 कैरेट – ₹1,00,300
कोलकाता
• 24 कैरेट – ₹1,30,310
• 22 कैरेट – ₹1,19,450
• 18 कैरेट – ₹97,730
अहमदाबाद
• 24 कैरेट – ₹1,30,360
• 22 कैरेट – ₹1,19,500
• 18 कैरेट – ₹97,780
लखनऊ
• 24 कैरेट – ₹1,30,460
• 22 कैरेट – ₹1,19,600
• 18 कैरेट – ₹97,880
पटना
• 24 कैरेट – ₹1,30,360
• 22 कैरेट – ₹1,19,500
• 18 कैरेट – ₹97,780
हैदराबाद
• 24 कैरेट – ₹1,30,310
• 22 कैरेट – ₹1,19,450
• 18 कैरेट – ₹97,730
क्यों घटते-बढ़ते रहते हैं सोने के दाम?
सोने की कीमतों में हर दिन बदलाव आना आम बात है। यह कई वजहों से प्रभावित होता है—
• अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग और आपूर्ति
• वैश्विक आर्थिक स्थिति
• युद्ध या राजनीतिक तनाव
• रुपये और डॉलर की चाल
• आयात शुल्क और सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स
इन सभी कारणों के चलते भारत में सोने के दाम रोज बदलते हैं। खासतौर पर जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार अस्थिर हो, तब घरेलू कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।
भारत में सोना क्यों है इतना लोकप्रिय?
सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारतीय इसकी खरीदारी से पीछे नहीं हटते। भारतीय संस्कृति में सोना शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि त्योहार, शुभ मुहूर्त और शादी-विवाह के मौसम में इसकी मांग तेजी से बढ़ जाती है। खासकर शादी के सीजन में सोने की खरीदारी का ग्राफ कई गुना बढ़ जाता है, जिससे बाजार में भी हलचल बढ़ जाती है। भारत दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड कंज्यूमर देशों में शामिल है, इसलिए कीमतों में मामूली गिरावट भी लोगों को खरीदारी के लिए आकर्षित कर देती है। अभी भी मार्केट में हल्की गिरावट के चलते खरीदारी का अच्छा अवसर माना जा रहा है।
Correspondent – Shanwaz khan


