Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीसोना-चांदी हुआ सस्ता: 24 से 18 कैरेट तक गिरा भाव, आज जानें...

सोना-चांदी हुआ सस्ता: 24 से 18 कैरेट तक गिरा भाव, आज जानें अपने शहर का रेट

शादी-ब्याह के इस सीजन में लोगों के लिए खुशखबरी आई है। देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार, 18 नवंबर 2025 को गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय बाज़ार में 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने के रेट में आज कमी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और निवेशकों की सतर्कता के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है।

आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के हिसाब से 1,740 रुपये सस्ता हुआ है। फिलहाल 24 कैरेट सोने का भाव 12,366 रुपये प्रति ग्राम है, जो सोमवार की तुलना में 174 रुपये कम है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 160 रुपये घटकर 11,335 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई है। इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत भी 131 रुपये घटकर अब 9,274 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। यानी 10 ग्राम के हिसाब से 18 कैरेट सोना आज 1,310 रुपये सस्ता हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों पर नजर डालें तो मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 12,366 रुपये और 22 कैरेट सोना 11,335 रुपये प्रति ग्राम के दाम पर बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत थोड़ी अधिक है, जहां 24 कैरेट सोना 12,381 रुपये और 22 कैरेट सोना 11,350 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है।

दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम और त्रिची में 24 कैरेट सोने का भाव 12,437 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 11,400 रुपये प्रति ग्राम पर उपलब्ध है। वहीं, गुजरात के वडोदरा, अहमदाबाद और राजकोट में 24 कैरेट सोना 12,371 रुपये और 22 कैरेट सोना 11,340 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। आज देश में चांदी 162 रुपये प्रति ग्राम यानी 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रही है। यह कल की तुलना में 5 रुपये प्रति ग्राम या 5,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में यही कीमत बनी हुई है। हालांकि, चेन्नई, हैदराबाद और केरल में चांदी का भाव 1,70,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है।

विवाह सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में इस गिरावट से आम लोगों और ज्वेलरी खरीदारों को राहत मिल सकती है, जिससे बाज़ार में खरीदारी का उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

Correspondent – Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments