Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeटेकनोलजीएलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का नया रिकॉर्ड बनाया

एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का नया रिकॉर्ड बनाया

एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर आदमी बनने का नया इतिहास रच दिया है। उनकी कुल संपत्ति अब 677 बिलियन डॉलर यानी लगभग 61.47 लाख करोड़ रुपए पार कर गई है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। फोर्ब्स के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 की दोपहर तक यह आंकड़ा दर्ज किया गया। इस तरह, मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज से 400 बिलियन डॉलर यानी 36.32 लाख करोड़ रुपए आगे निकल गए हैं।

मस्क की संपत्ति में यह बड़ी उछाल मुख्य रूप से उनकी प्राइवेट रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स की वैल्यूएशन में तेजी से आई है। स्पेसएक्स की हालिया टेंडर ऑफर में कंपनी की कीमत 800 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई, जो अगस्त 2025 में 400 बिलियन डॉलर थी। मस्क के पास स्पेसएक्स में लगभग 42 फीसदी हिस्सा है, जिससे उनकी संपत्ति में 168 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

इस साल अक्टूबर में मस्क पहले व्यक्ति बने थे, जिनकी संपत्ति 500 बिलियन डॉलर पार कर गई थी। अब दो महीने के अंदर ही उनकी संपत्ति में 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की उछाल आई है। आने वाले समय में स्पेसएक्स की आईपीओ लाने की तैयारी है, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इससे मस्क की संपत्ति और भी बढ़ सकती है।

मस्क की संपत्ति में टेस्ला का भी बड़ा योगदान है। उनके पास टेस्ला में लगभग 12 फीसदी हिस्सा है, जिसकी कीमत लगभग 197 बिलियन डॉलर है। इस साल टेस्ला के शेयर 13 फीसदी बढ़े हैं, भले ही बिक्री में कुछ गिरावट आई हो। मस्क ने हाल ही में टेस्ला के रोबोटैक्सी के टेस्ट की घोषणा की, जिससे शेयर चार फीसदी और बढ़ गए। नवंबर में टेस्ला के शेयरधारकों ने मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर का पे पैकेज मंजूर किया, जो इतिहास का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट पे पैकेज है।

इसके अलावा, मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI भी 15 बिलियन डॉलर की नई फंडिंग जुटाने की बातचीत कर रही है, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 230 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इन सभी कंपनियों के हाई वैल्यूएशन के चलते मस्क की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

एलन मस्क की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक नया मील का पत्थर है। आने वाले समय में उनकी कंपनियों के विस्तार और निवेश से यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

Correspondent – Shanwaz khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments