Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीदिल्ली ब्लास्ट केस: संदिग्ध की तलाश तेज, लाल रंग की फोर्ड कार...

दिल्ली ब्लास्ट केस: संदिग्ध की तलाश तेज, लाल रंग की फोर्ड कार को लेकर अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच तेजी पकड़ रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक और संदिग्ध वाहन की पहचान की है। जांच एजेंसियों के अनुसार, ब्लास्ट के दौरान घटनास्थल के पास एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार दिखाई दी थी, जिसका अब पूरे शहर में सुराग ढूंढा जा रहा है। इस वाहन को लेकर राजधानी में उच्चस्तरीय अलर्ट जारी किया गया है और दिल्ली पुलिस की पांच विशेष टीमें अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

राजधानी के सभी थानों, बॉर्डर पॉइंट्स और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और हरियाणा की पुलिस के साथ भी जानकारी साझा की गई है ताकि संदिग्ध वाहन किसी भी तरह सीमाओं को पार न कर सके। ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है, जबकि फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल और क्षतिग्रस्त वाहनों से साक्ष्य जुटाने में जुटे हैं।

इस बीच, शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। प्रमुख बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। लालकिला क्षेत्र के लाजपतराय मार्केट को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। यह कदम जांच और सबूतों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया है कि लालकिला मेट्रो स्टेशन और आसपास की सड़कों पर यातायात आंशिक रूप से रोका गया है ताकि जांच दल को काम करने में सुविधा मिले। पुलिस के अनुसार, जल्द ही संदिग्ध कार और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों के बारे में ठोस सुराग मिलने की संभावना है।

Correspondent – Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments