Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीबिहार चुनाव: 'वक्फ कानून' बना नया सियासी मुद्दा, तेजस्वी और रिजिजू में...

बिहार चुनाव: ‘वक्फ कानून’ बना नया सियासी मुद्दा, तेजस्वी और रिजिजू में छिड़ी जुबानी जंग

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। RJD नेता तेजस्वी यादव द्वारा ‘वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंकने’ की घोषणा के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। इस बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव पर संवैधानिक अज्ञानता और सत्ता के लिए बेचैनी का आरोप लगाया है।

‘संविधान का ज्ञान नहीं, पद के लिए तड़प रहे हैं’

किरेन रिजिजू ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा, “यह हैरान करने वाली बात है कि मुख्यमंत्री पद का सपना देखने वाले नेता को यह भी नहीं पता कि संसद द्वारा पारित कानून को कोई राज्य सरकार नहीं हटा सकती। उनकी बातें सुनकर बिहार और देश की जनता हंस रही है।” रिजिजू ने आगे कहा, “वह पद के लिए इतने तड़प रहे हैं कि कुछ भी बोल रहे हैं। सिर्फ मुस्लिमों का वोट पाने के लिए वह वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंकने जैसी गैर-जिम्मेदाराना बात कैसे कर सकते हैं?”

कांग्रेस और RJD पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने चारा घोटाले का जिक्र करते हुए कांग्रेस और RJD के शासनकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा एक परिवार को प्राथमिकता दी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया। उन्होंने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया।” रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और RJD ने दशकों तक मुसलमानों को गुमराह करके और धोखा देकर राज किया है। उन्होंने कहा, “अब मुस्लिम समुदाय भी सच्चाई समझ रहा है और उन्हें पता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश और सभी नागरिक सुरक्षित हैं।”

छठ महापर्व पर दीं शुभकामनाएं

इस राजनीतिक बहस के बीच, किरेन रिजिजू ने लोकआस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा, “छठ पूजा बेहद खास है, जहां डूबते और उगते सूर्य की पूजा विश्व कल्याण के लिए की जाती है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ता है।”


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments