Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeराजनीतीबिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में मचा घमासान, नाराज़...

बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में मचा घमासान, नाराज़ उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली में अमित शाह से करेंगे मुलाकात

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। सीट बंटवारे को लेकर नाराज़ चल रहे राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए एनडीए में जारी मतभेदों को सुलझाने की कोशिश होगी।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) इस बार 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को सिर्फ 6 सीटें दी गई हैं। महुआ सीट, जो पहले कुशवाहा के लिए तय बताई जा रही थी, अब चिराग पासवान को दे दी गई है — जिससे नाराज़गी और गहराई है।

इस बढ़ती असंतुष्टि के बीच अमित शाह ने कुशवाहा को दिल्ली बुलाकर बातचीत का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर फिर से चर्चा हो सकती है और कुशवाहा की पार्टी को कुछ अतिरिक्त सीटों का प्रस्ताव भी दिया जा सकता है।

दिल्ली रवाना होने से पहले कुशवाहा ने मीडिया से कहा —

“एनडीए में अभी बहुत कुछ बाकी है जिस पर चर्चा करनी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात कर सभी मुद्दों पर बात होगी। हमें पूरा विश्वास है कि समाधान निकल आएगा।”

कुशवाहा ने बुधवार (15 अक्टूबर) को फेसबुक पोस्ट के ज़रिए यह भी बताया कि अमित शाह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात के लिए उन्हें दिल्ली प्रस्थान करना है, इसलिए पटना में निर्धारित पार्टी बैठक को फिलहाल स्थगित किया गया है।

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यह बैठक एनडीए की एकजुटता बनाए रखने के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। भाजपा चाहती है कि छोटे सहयोगी दलों की नाराज़गी जल्द दूर की जाए, ताकि बिहार चुनाव से पहले गठबंधन में कोई दरार न पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments