Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeराज्यलखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज में मनाया गया वार्षिक उत्सव

लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज में मनाया गया वार्षिक उत्सव

Praant News/ Lucknow/ Rohit Bajpai

लखनऊ,राजधानी के प्रतिष्ठित विद्यालय रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l मुख्य अतिथि के रूप में निर्मला टंडन ने बच्चों का हौसला बढ़ाया l विद्यालय के सभी कक्षा के बच्चों ने बढ़-चढ़कर रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया l विद्यालय के सभी बच्चों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जी जान लगा दी l वहीं कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने राम सीता के चरित्र को चरित्रार्थ किया राम की भूमिका में अभिनव सिंह सीता की भूमिका में गौरांग बाजपेई लक्ष्मण की भूमिका में अक्षत श्रीवास्तव और केवट की भूमिका में सार्थक सिंह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दी l

सभी बच्चों ने अपने-अपने रोल को बखूबी निभाया l विद्यालय के सभी अध्यापिकाओं ने भी वार्षिक उत्सव की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और कार्यक्रम को सफल बनाया l कार्यक्रम की तैयारी डॉक्टर रागिनी सिंह ने बच्चों से कराई l सभी लोगों ने कार्यक्रम का बड़ा ही उत्साहित होकर लुफ्त उठाया l मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments