Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीआमिर खान ने गौरी स्प्रैट पर खोला दिल: 'दिल से तो मैं...

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट पर खोला दिल: ‘दिल से तो मैं शादीशुदा हूं, फॉर्मेलिटी बाद में तय करूंगा’

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ जितने सीरियस हैं, उतने ही पर्सनल लाइफ में भी। गौरी स्प्रैट के साथ उनके रिश्ते को लेकर आखिरकार उन्होंने खुलकर बात की। 60वें बर्थडे पर रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद अब आमिर ने कहा कि वे गौरी को लेकर पूरी तरह कमिटेड हैं और दिल से तो शादी कर चुके हैं।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आमिर ने रोमांटिक अंदाज में कहा, “गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बेहद सीरियस हैं। हम पार्टनर हैं, साथ हैं। मेरे दिल में तो मैं गौरी के साथ शादीशुदा हूं। फॉर्मलाइज करेंगे या नहीं, ये मैं आगे तय करूंगा।” उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात संयोग से हुई, फिर संपर्क बना और रिश्ता अपने आप गहरा गया। गौरी 6 साल के बेटे की सिंगल मदर हैं, और आमिर उनके साथ सहज घुलमिल गए हैं। दोनों को अक्सर शहर में साथ स्पॉट किया जाता है—डिनर डेट्स से लेकर फैमिली आउटिंग्स तक।

आमिर की पर्सनल जर्नी उतार-चढ़ाव भरी रही। पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई, जिनसे बेटा जुनैद और बेटी आयरा हैं। 2002 में तलाक के बावजूद रिश्ता दोस्ताना बना रहा। फिर 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, जिनसे बेटा आजाद है। 2021 में दोनों ने अलगाव की घोषणा की, लेकिन फिर भी फ्रेंडली रिलेशन रखा। आमिर के हर फंक्शन—बर्थडे, फिल्म प्रमोशन—में रीना और किरण नजर आती हैं, जो उनकी मैच्योरिटी दिखाता है।

वर्कफ्रंट पर आमिर हाल ही में ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए, जो सुपरहिट रही। अगली फिल्मों पर काम जारी है। गौरी के साथ यह नया चैप्टर आमिर की लाइफ को नई रंगत दे रहा है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिले। क्या यह रिश्ता शादी तक पहुंचेगा? वक्त बताएगा!

Correspondent – Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments