Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeदेशGold Price Today: सोने के दामों में बड़ी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा...

Gold Price Today: सोने के दामों में बड़ी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका? जानें आज के ताजा रेट

सोमवार, 24 नवंबर को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा आज 1,22,743 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में काफी नीचे है। इससे पहले शुक्रवार को सोना 1,24,191 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

सुबह 10:30 बजे के आंकड़ों के अनुसार, MCX पर गोल्ड फ्यूचर 1,22,749 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, यानी इसमें लगभग 1,440 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,23,300 रुपए के उच्च स्तर तक गया, लेकिन जल्द ही इसमें कमजोरी लौट आई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में मजबूती और वैश्विक मांग में उतार-चढ़ाव के कारण सोने के दाम दबाव में दिख रहे हैं।

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट जारी है। सोमवार को MCX पर चांदी 1,53,913 रुपए पर खुली और खबर लिखे जाने तक 1,52,989 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। बीते कारोबारी दिन की तुलना में चांदी के दाम लगभग 1,160 रुपए नीचे आए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मेटल मार्केट में यह गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का अवसर साबित हो सकती है।


आपके शहर में सोने के ताज़ा दाम (प्रति 10 ग्राम)

(गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली:

  • 24 कैरेट – 1,25,280 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,14,850 रुपए
  • 18 कैरेट – 94,000 रुपए

मुंबई:

  • 24 कैरेट – 1,25,130 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,14,700 रुपए
  • 18 कैरेट – 93,850 रुपए

चेन्नई:

  • 24 कैरेट – 1,25,670 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,15,200 रुपए
  • 18 कैरेट – 96,100 रुपए

कोलकाता:

  • 24 कैरेट – 1,25,130 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,14,700 रुपए
  • 18 कैरेट – 93,850 रुपए

अहमदाबाद:

  • 24 कैरेट – 1,25,180 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,14,750 रुपए
  • 18 कैरेट – 93,900 रुपए

लखनऊ:

  • 24 कैरेट – 1,25,280 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,14,850 रुपए
  • 18 कैरेट – 94,000 रुपए

पटना:

  • 24 कैरेट – 1,25,180 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,14,750 रुपए
  • 18 कैरेट – 93,900 रुपए

हैदराबाद:

  • 24 कैरेट – 1,25,130 रुपए
  • 22 कैरेट – 1,14,700 रुपए
  • 18 कैरेट – 93,850 रुपए

भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-विवाह की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में फिर तेजी देखी जा सकती है। फिलहाल गिरावट के चलते निवेशक और खरीदार दोनों के लिए यह समय बेहतर अवसर माना जा रहा है।

Correspondent- Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments