Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीक्रिकेट मैदान के बीच स्मृति मंधाना को पलाश मुच्छल का सरप्राइज प्रपोज़ल,...

क्रिकेट मैदान के बीच स्मृति मंधाना को पलाश मुच्छल का सरप्राइज प्रपोज़ल, शादी से पहले रोमांटिक वीडियो वायरल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली है। शादी से ठीक दो दिन पहले पलाश ने स्मृति के लिए एक बेहद खास सरप्राइज तैयार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस रोमांटिक वीडियो में पलाश ने क्रिकेट मैदान के बीचों-बीच स्मृति को फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज़ किया।

वीडियो में दिखाई देता है कि पलाश स्मृति मंधाना की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें डीवाई पाटिल स्टेडियम लेकर जाते हैं। यह वही मैदान है, जो स्मृति के क्रिकेट करियर से गहराई से जुड़ा है। इसी मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था, और मंधाना के लिए यह जगह हमेशा से भावनात्मक रही है।

पट्टी हटते ही स्मृति खुद को मैदान के बीचों-बीच पिच के पास खड़ा पाती हैं। लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही स्मृति के सामने पलाश अचानक घुटनों के बल बैठकर प्रपोज कर देते हैं। स्मृति के हां कहते ही पलाश उन्हें अंगूठी पहनाते हैं और दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। इस दौरान पलाश ने गुलाब के फूलों का बड़ा गुलदस्ता भी स्मृति को दिया। पलाश ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा— “उन्होंने हां कहा!”

बताया जा रहा है कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल लगभग 2019 से एक-दूसरे को जानते हैं। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब वे जीवनसाथी बनने जा रहे हैं।

शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली है। समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित कई खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके अलावा बॉलीवुड और संगीत जगत से भी कई बड़े नाम इस जोड़ी का आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं।

फिलहाल सोशल मीडिया पर पलाश का यह रोमांटिक सरप्राइज सभी का दिल जीत रहा है और फैंस जमकर इस जोड़ी को बधाइयाँ दे रहे हैं।

Correspondent – Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments