Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीदिल्ली धमाके पर अखिलेश यादव का सवाल – “ऐसी सुरक्षा चूक के...

दिल्ली धमाके पर अखिलेश यादव का सवाल – “ऐसी सुरक्षा चूक के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?”

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में हुए हालिया धमाके को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना देश की सुरक्षा एजेंसियों की गंभीर विफलता को उजागर करती है। अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा कि बार-बार ऐसी खुफिया चूक कैसे हो रही है और आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान में अपने बयान में दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन जनता यह जानना चाहती है कि जब सुरक्षा एजेंसियों के पास पूरे संसाधन मौजूद हैं, तब भी ऐसी घटनाएं क्यों घट रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन बार-बार होने वाली ऐसी घटनाएं जनता के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं। यादव ने यह भी कहा कि यदि खुफिया तंत्र बार-बार असफल हो रहा है, तो सरकार को जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए और एजेंसियों को मजबूत बनाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि ये सर्वे विपक्षी दलों और उनके कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, एग्जिट पोल एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हैं, जिनका मकसद जनता को गुमराह करना और विपक्ष को कमजोर दिखाना है।

सपा मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अखिलेश यादव ने बताया कि पार्टी ने “पीडीए प्रहरी” नामक एक नई पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी वोट कटने से न बचे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जानबूझकर ऐसी साजिशें रच रही है जिससे जनता और विपक्षी दल मतदाता सूची के झंझट में उलझे रहें और असल मुद्दों पर सवाल न उठा पाएं।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कई सरकारी अधिकारी बीजेपी के पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी और निष्पक्ष चुनाव की मांग करेगी। यादव ने यह भी दोहराया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने “अनुचित तरीकों” का इस्तेमाल किया था, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव कमजोर हुई।

उन्होंने कहा, “बीजेपी धोखे की राजनीति करती है। अब वक्त आ गया है कि जनता खुद सवाल करे — आखिर ऐसी चूक और बेईमानी के लिए कौन जिम्मेदार है?”

Correspondent- Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments