Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeदेशIND vs SA Test: शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका,...

IND vs SA Test: शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका, बाबर आजम का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के युवा कप्तान शुभमन गिल एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। यह सीरीज 14 नवंबर से कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू होगी। गिल के पास इस सीरीज में न केवल बतौर कप्तान 1000 टेस्ट रन पूरे करने का मौका है, बल्कि वह पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

सिर्फ 54 रन दूर बड़ी उपलब्धि से

शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 चक्र में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों की 13 पारियों में 78.83 की औसत से 946 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल के बल्ले से 5 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। उन्हें सिर्फ 54 रन की जरूरत है 1000 रन पूरे करने के लिए। ऐसा करते ही वह इस चक्र में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस सूची में उनके बाद केएल राहुल हैं, जिन्होंने 13 पारियों में 728 रन बनाए हैं।

बाबर आजम का रिकॉर्ड खतरे में

गिल के सामने अब एक और बड़ा मौका है — बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने का। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रूट (6080 रन) हैं। वहीं, एशियाई बल्लेबाजों में बाबर आजम शीर्ष पर हैं। बाबर ने 38 मैचों की 70 पारियों में 3129 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं।
शुभमन गिल ने अब तक 39 मैचों की 72 पारियों में 43.01 की औसत से 2839 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल हैं। यदि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो वे बाबर को पीछे छोड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन सकते हैं।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 से 18 नवंबर के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 से 26 नवंबर के बीच गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा।

मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

इस सीरीज में गिल के प्रदर्शन पर सबकी नजरें होंगी। यदि वे अपनी लय बरकरार रखते हैं, तो न केवल भारत को सीरीज जीत दिला सकते हैं, बल्कि अपने नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज कर सकते हैं।

Correspondent – Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments