Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeराजनीतीबिहार चुनाव 2025: JDU की पहली सूची जारी, 57 उम्मीदवारों के नाम...

बिहार चुनाव 2025: JDU की पहली सूची जारी, 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने पहले उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 57 नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि पहली सूची में किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को जगह नहीं दी गई है।

गायघाट सीट से कोमल सिंह को टिकट दिया गया है। वे LJP (रामविलास) सांसद वीणा देवी की बेटी और JDU के एमएलसी दिनेश सिंह की पुत्री हैं। पहले चर्चा थी कि वे LJP (रामविलास) से लड़ेंगी, लेकिन सीट JDU को मिलने के बाद उन्हें वहां से उम्मीदवार बनाया गया।

महिला उम्मीदवारों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। प्रमुख महिला चेहरों में मधेपुरा से कविता साहा और गायघाट से कोमल सिंह शामिल हैं।

बरबीघा सीट से सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काटकर कुमार पुष्पंजय को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह, कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी की जगह अतिरेक कुमार को मौका मिला है।

RJD छोड़कर हाल ही में JDU में शामिल हुए छोटे लाल राय को परसा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। 2020 में उन्होंने यही सीट RJD से जीती थी।

यहां देखें प्रत्याशियों की लिस्ट

  1. आलमनगर- नरेंद्र नारायण यादव
  2. बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता
  3. सिंहेश्वर- रमेश ऋषिदेव
  4. मधेपुरा- कविता साहा
  5. सोनबरसा- रत्नेश सादा
  6. महिषी- गुंजेश्वर साह
  7. कुशेश्वरस्थान – अतिरेक कुमार
  8. बेनीपुर-विनय कुमार चौधरी
  9. दरभंगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल
  10. बहादुरपुर- मदन सहनी
  11. गायघाट – कोमल सिंह
  12. मीनापुर- अजय कुशवाहा
  13. सकरा- आदित्य कुमार
  14. कांटी- अजय कुमार
  15. कुचायकोट- अमरेंद्र कुमार पांडेय
  16. भोरे- सुनील कुमार
  17. हथुआ- रामसेवक सिंह
  18. बरौली- मंजीत सिंह
  19. जीरादेई- भीष्म कुशवाहा
  20. रघुनाथपुर- विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
  21. बड़हरिया- इंद्रदेव पटेल
  22. महाराजगंज- हेम नारायण साह
  23. एकमा- धुमल सिंह
  24. मांझी- रणधीर सिंह
  25. परसा- छोटे लाल राय
  26. वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
  27. राजापाकर- महेंद्र राम
  28. महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
  29. कल्याणपुर- महेश्वर हजारी
  30. वारिसनगर- मांजरीक मृणाल
  31. समस्तीपुर- अश्वमेघ देवी
  32. मोरवा- विद्यासागर सिंह निषाद
  33. सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी
  34. विभूतिपुर- रवीना कुशवाहा
  35. हसनपुर- राज कुमार राय
  36. चेरिया बरियारपुर- अभिषेक कुमार
  37. मटिहानी- राजकुमार सिंह
  38. अलौली- रामचंद्र सदा
  39. खगड़िया बब्लू मंडल
  40. बेलदौर- पन्ना लाल पटेल
  41. जमालपुर- नचिकेता मंडल
  42. सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल
  43. शेखपुर- रणधीर कुमार सोनी
  44. बरबीघा- कुमार पुष्पंजय
  45. अस्थावां- जितेंद्र कुमार
  46. राजगीर- कौशल किशोर
  47. इस्लामपुर- रुहेल रंजन
  48. हिलसा- कृष्ण मुरारी
  49. नालंदा- श्रवण कुमार
  50. हरनौत- हरिनारायण सिंह
  51. मोकामा- अनंत सिंह
  52. फुलवारी- श्याम रजक
  53. मसौढ़ी- अरुण मांझी
  54. संदेश- राधा चरण साह
  55. जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा
  56. डुमरांव- राहुल सिंह
  57. राजपुर -संतोष कुमार निराला

कुल 57 सीटों की इस पहली सूची में कई पुराने चेहरों के साथ कुछ नए नाम भी शामिल किए गए हैं। शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जल्द घोषित होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments