बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजद (RJD) ने अपनी 35 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा अमर पासवान, मुन्ना यादव, अनीता देवी, गौतम कृष्णा, आलोक मेहता, विजय सम्राट चौधरी समेत कई अन्य नेताओं को भी टिकट दिया गया है। राजद ने इस बार कई महिलाओं और युवा उम्मीदवारों को भी मौका दिया है।
राज्य में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारा अभी औपचारिक रूप से तय नहीं हुआ है, लेकिन RJD ने अपने उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने की अनुमति दे दी है। तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को राघोपुर से नामांकन करेंगे। वहीं, कांग्रेस भी बुधवार तक अपने प्रत्याशियों को फाइनल कर सकती है।
इस सूची में कई अनुभवी नेता शामिल हैं, जैसे कि मुकेश रौशन महुआ से, शक्ति सिंह यादव हिलसा से और ओसामा शहाब रघुनाथपुर से। जदयू छोड़कर आए डॉ. संजीव परबत्ता को भी राजद ने प्रत्याशी बनाया है।
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में उजियारपुर से आलोक मेहता, शेखपुरा से विजय सम्राट चौधरी, हसनपुर से माला पुष्पम और बनियापुर से चांदनी सिंह शामिल हैं।
राजद की 35 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
| विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार |
| राघोपुर | तेजस्वी यादव |
| बोचहा | अमर पासवान |
| मीनापुर | मुन्ना यादव |
| नोखा | अनीता देवी |
| महिषी | गौतम कृष्णा |
| अलौली | रामवृक्ष सदा |
| पारू | शंकर प्रसाद |
| उजियारपुर | आलोक मेहता |
| बैकुंठपुर | प्रेम शंकर यादव |
| शेखपुरा | विजय सम्राट |
| गड़खा | सुरेंद्र राम |
| इस्लामपुर | राकेश रौशन |
| बख्तियारपुर | अनिरुद्ध यादव |
| बेलागंज | विश्वनाथ यादव |
| फतुहा | रामानंद यादव |
| कांटी | इसराइल मंसूरी |
| दरभंगा | ललित यादव |
| मोरवा | रणविजय साहू |
| मुंगेर | मुकेश यादव |
| शाहपुर | राहुल तिवारी |
| हाजीपुर | देव कुमार चौरसिया |
| सिमरी बख्तियारपुर | यूसुफ सलाहउद्दीन |
| रघुनाथपुर | ओसामा शहाब |
| गायघाट | निरंजन राय |
| हसनपुर | माला पुष्पम |
| बनियापुर | चांदनी सिंह |
| परबत्ता | डॉ. संजीव |
| हथुआ | राजेश कुशवाहा |
| मटिहानी | बोगो सिंह |
| संदेश | दीपू राणावत यादव |
| महुआ | मुकेश रौशन |
| मसौढ़ी | रेखा पासवान |
| मनेर | भाई वीरेंद्र |
| साहेबपुर कमाल | संतानंद संबुद्ध |
| हिलसा | शक्ति सिंह यादव |
राजद की लिस्ट सामने आने के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। एनडीए के घटक दल भाजपा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है, जबकि जदयू और अन्य सहयोगी दल अभी अपनी पहली लिस्ट जारी करने की तैयारी में हैं।


