Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeराजनीतीबिहार चुनाव 2025: NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूला बदलने की तैयारी, BJP...

बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूला बदलने की तैयारी, BJP छोड़ेगी एक सीट!

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सीट बंटवारे को लेकर नई हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के बीच NDA के सीट शेयरिंग फॉर्मूले में बदलाव की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, BJP अपने कोटे से एक सीट जीतन राम मांझी को देने पर सहमत हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी 101 की बजाय 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि जदयू 101 सीटों पर मैदान में उतरेगी। इससे NDA में JDU ‘बड़े भाई’ की भूमिका में आ जाएगी।


संभावित नया फॉर्मूला

  • JDU – 101 सीटें
  • BJP – 100 सीटें
  • LJPR (चिराग पासवान) – 28 सीटें
  • HAM (जीतन राम मांझी) – 7 सीटें
  • RLM (उपेंद्र कुशवाहा) – 7 सीटें

मांझी और कुशवाहा की नाराजगी बनी चुनौती

सूत्रों के अनुसार, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा 6-6 सीटों के मौजूदा फॉर्मूले से असंतुष्ट हैं। दोनों नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए NDA यह बदलाव कर सकता है। अगर उन्हें एक-एक अतिरिक्त सीट दी जाती है, तो असंतोष कुछ हद तक कम हो सकता है।


नीतीश की नाराजगी और चिराग की परीक्षा

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार कुछ सीटों को लेकर पहले से असंतुष्ट हैं। JDU की कुछ सीटें पहले चिराग पासवान की पार्टी को दिए जाने से नीतीश खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि जदयू हमेशा से NDA में ‘बड़े भाई’ की भूमिका में रही है, इसलिए BJP के साथ बराबरी का फॉर्मूला स्वीकार नहीं।
अब नजरें इस बात पर हैं कि क्या चिराग पासवान अपने कोटे से एक सीट छोड़ने को तैयार होंगे या नहीं।


सत्ता संतुलन की नई कहानी

NDA में यह सीटों का फेरबदल केवल बंटवारे का मामला नहीं, बल्कि यह गठबंधन के भीतर सत्ता संतुलन और नेतृत्व के समीकरण को भी दर्शाता है।
नीतीश कुमार की नाराजगी और बीजेपी की संभावित रियायत से आने वाले दिनों में बिहार की सियासत में नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments