Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
Homeराज्यशिल्पा शेट्टी को नहीं मिली कोर्ट से राहत, विदेश यात्रा पर रोक...

शिल्पा शेट्टी को नहीं मिली कोर्ट से राहत, विदेश यात्रा पर रोक जारी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस कपल पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी है।

शिल्पा शेट्टी को यूट्यूब इवेंट के लिए कोलंबो जाना था, जो 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक है। शिल्पा के वकील ने कोर्ट में कहा कि यात्रा के लिए उन्हें इनविटेशन की जरूरत है, लेकिन कोर्ट ने कहा कि पहले धोखाधड़ी के आरोप से जुड़ी राशि का भुगतान हो, तभी यात्रा पर विचार किया जाएगा।

इस मामले में अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी। इससे पहले, EOW ने राज कुंद्रा का लगभग 5 घंटे तक बयान दर्ज किया। राज कुंद्रा ने बयान में कहा कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है और कंपनी के लिक्विडेशन के बाद सभी मांगे गए दस्तावेज़ उपलब्ध कराए हैं।

मामले का विवरण:
बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि साल 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा और राज की Best Deal TV Pvt Ltd कंपनी में कारोबार के लिए 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया, लेकिन उसे धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments