Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeराज्य"मैं सोया था और वो घर में आईं" — पत्नी ज्योति संग...

“मैं सोया था और वो घर में आईं” — पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, सुनाई पूरी रात की कहानी

लखनऊ:
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद को लेकर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उस रात की पूरी कहानी विस्तार से बताई।

पवन सिंह ने बताया कि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था — आदरणीय पतिदेव, मैं आपसे मिलने लखनऊ आ रही हूं।” उन्होंने कहा कि वह पहले से उनके व्यवहार और इरादों से परिचित थे, इसलिए उन्होंने प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी थी।

“उस रात मैं अपने दोस्तों धनंजय और रितिक के साथ खाना खाकर सोने चला गया था। तभी बड़े भाई ने आकर बताया कि ज्योति नीचे आ चुकी हैं। मैंने कभी कानून को नज़रअंदाज़ नहीं किया। तलाक का केस आरा में चल रहा है और मेटेनेंस केस बलिया में। कानून मेरे लिए भी उतना ही मायने रखता है जितना उनके लिए,” — पवन सिंह ने कहा।

उन्होंने बताया कि बाद में वे ज्योति से मिले और उनका स्वागत किया। उस वक्त ज्योति अपनी बहन जूही, भाई दुर्गेश और सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य के साथ थीं।

“मैंने उनसे पानी और चाय दी। लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक तलाक का मामला सुलझ नहीं जाता, वे वहां से नहीं जाएंगी। मैंने समझाया कि एक ही छत के नीचे रहते हुए मुकदमा लड़ना सही नहीं है,” — पवन सिंह ने बताया।

पवन सिंह ने आगे कहा कि वे एक मीटिंग के लिए बाहर चले गए थे। दो घंटे बाद जब उन्होंने फोन देखा, तो घर से स्थिति बिगड़ने की जानकारी मिली।

“मुझे लगा उस वक्त घर जाना ठीक नहीं होगा। इसलिए मैंने रात अपनी गाड़ी में ही बिताई। मैंने अपने साथियों से कहा कि ज्योति जी को किसी तरह की परेशानी न हो।”

पवन सिंह ने कहा कि वह कानून पर भरोसा करते हैं और चाहते हैं कि मामला शांति से सुलझे। उन्होंने यह भी कहा कि “जो सच है, वो समय के साथ सबके सामने आ जाएगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments