Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
Homeस्पोर्ट्सIND vs WI: बुमराह को आराम, पडिक्कल को मौका! दिल्ली टेस्ट में...

IND vs WI: बुमराह को आराम, पडिक्कल को मौका! दिल्ली टेस्ट में दो बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा और आख़िरी टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के सामने अब टीम चयन को लेकर ज्यादा दुविधा नहीं है, लेकिन कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

बुमराह को आराम, प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री संभव

पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी की थी, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए उन्हें दिल्ली टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ से पहले बुमराह पर ज़्यादा दबाव पड़े।
ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा को उनकी जगह मौका मिलने की संभावना है। यह तेज़ गेंदबाज़ अपना पहला घरेलू टेस्ट खेल सकते हैं।

देवदत्त पडिक्कल को मिलेगा मौका?

टीम इंडिया फिलहाल तीन ऑलराउंडरों — रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी — के साथ खेल रही है। चयनकर्ता अब बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए एक अतिरिक्त बल्लेबाज को आज़माना चाह सकते हैं।
ऐसे में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है। करुण नायर के फ्लॉप रहने के बाद, टीम मैनेजमेंट उन्हें मिडिल ऑर्डर में परखना चाहेगी ताकि भविष्य के लिए एक भरोसेमंद विकल्प तैयार किया जा सके।

संभावित भारतीय टीम (वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट):

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments