Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीजयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भीषण आग, 8 लोगों की...

जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भीषण आग, 8 लोगों की मौत — पीएम मोदी और ओम बिरला ने जताया शोक

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में सोमवार देर रात आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई। यह हादसा अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल स्थित आईसीयू वार्ड में हुआ। हादसे के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,

“राजस्थान के अस्पताल में आग की घटना में गई जानों के लिए अत्यंत दुख है। जिन्होंने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस घटना को हृदय विदारक” बताया। उन्होंने लिखा,

“जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग में कई मरीजों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।”

कैसे लगी आग:
ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ के अनुसार, हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। आग लगने के बाद जहरीला धुआं तेजी से फैल गया। उस समय ट्रॉमा आईसीयू में 11 मरीज और सेमी-आईसीयू में 13 मरीज भर्ती थे।
डॉ. धाकड़ ने बताया कि,

“आईसीयू में भर्ती ज्यादातर मरीज गंभीर अवस्था में और बेहोश थे। हमारी टीम ने नर्सिंग स्टाफ और वार्ड बॉय की मदद से मरीजों को ट्रॉलियों पर लादकर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन धुएं के कारण कई मरीजों को बचाया नहीं जा सका।”

फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और फायर विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments