प्रांत न्यूज़ लखनऊ डेस्क । महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में शराब की सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी विशाख जी ने स्पष्ट कर दिया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकान का लाइसेंस तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।
DM का सख्त संदेश
जिलाधिकारी ने कहा है कि जिले में किसी भी स्थान पर शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अवैध शराब की बिक्री पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी और पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
होटलों और रिसॉर्ट्स को भी निर्देश
सिर्फ शराब की दुकानों ही नहीं, बल्कि होटलों और रिसॉर्ट्स को भी आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। DM ने साफ कहा है कि सभी स्थानों पर इस आदेश को पूरी सख्ती से लागू कराया जाए।
जिला आबकारी अधिकारी को जिम्मेदारी
जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि गांधी जयंती पर पूरे जिले में शराब की किसी भी तरह की बिक्री न होने पाए। अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के लिए टीमों की निगरानी और गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि गांधी जयंती पर हर वर्ष देशभर में शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाती है। लखनऊ जिला प्रशासन ने इस बार भी आदेश जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई दुकान या प्रतिष्ठान नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे कड़ी सजा भुगतनी होगी।


