Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
Homeदेश15,286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स, IPL इतिहास की सबसे महंगी...

15,286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स, IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनी

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 15,286 करोड़ रुपये में बेच दिया गया है। इस बड़ी डील के साथ राजस्थान रॉयल्स अब आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ्रेंचाइजी को अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी के नेतृत्व वाले एक निवेश समूह ने खरीदा है। इस समूह को अमेरिका के दिग्गज कारोबारी रॉब वॉल्टन का भी समर्थन प्राप्त है, जो वॉलमार्ट परिवार से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि इस डील के तहत टीम की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी नए मालिकों को सौंप दी गई है।

कल सोमानी पहले से ही साल 2021 से राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने पूरी टीम का स्वामित्व अपने हाथ में ले लिया है। वे IntraEdge, Academian और Truyo.ai जैसी कंपनियों के मालिक हैं और टेक्नोलॉजी व निवेश क्षेत्र में उनका बड़ा नाम है। इस सौदे को लेकर पिछले करीब छह महीनों से चर्चाएं चल रही थीं, जो अब जाकर पूरी हुई हैं।

आईपीएल 2026 के बाद टीम का संचालन पूरी तरह से नए मालिकों के हाथों में आ जाएगा। इस बदलाव के साथ टीम के प्रबंधन और रणनीति में भी बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

टीम की वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी युवा खिलाड़ी रियान पराग को सौंपी गई है। पिछले सीजन के कप्तान संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं, ऑलराउंडर सैम कर्रन चोट के चलते पहले ही बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा भी ट्रेड डील के जरिए टीम में शामिल हुए हैं, जिससे टीम का संतुलन और मजबूत हुआ है।

डील से पहले राजस्थान रॉयल्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी। हालांकि, हाल ही में कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स ने भी करीब 1.7 बिलियन डॉलर का ऑफर दिया था, लेकिन कुछ तकनीकी और निष्पादन से जुड़ी समस्याओं के कारण वह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया।

इस बड़ी बिक्री के बाद अब अन्य आईपीएल टीमों की वैल्यूएशन पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है। खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स की इस रिकॉर्ड डील के बाद RCB की कीमत आसानी से 2 बिलियन डॉलर के पार जा सकती है।

कुल मिलाकर, यह सौदा आईपीएल के बढ़ते आर्थिक प्रभाव और वैश्विक आकर्षण को दर्शाता है, जहां अब विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है।

Correspondent – Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments