Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरी40 की उम्र में शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी, आयरिश गर्लफ्रेंड...

40 की उम्र में शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी, आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग लिया नया जीवनसाथी का वचन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन ने 40 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ विवाह कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया है। दोनों की शादी की खबर शनिवार, 21 फरवरी 2026 को सामने आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं और फैंस उन्हें नई पारी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शिखर धवन और सोफी शाइन पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2024 में पहली बार उनके रिश्ते की चर्चा सामने आई थी, जबकि 2025 में दोनों के संबंध को लेकर कई बार सार्वजनिक तौर पर संकेत भी मिले थे। अब 2026 में शादी की खबर के साथ यह रिश्ता आधिकारिक रूप से जीवनभर के बंधन में बदल गया है।

धवन की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2012 में आयशा मुखर्जी से विवाह किया था। दोनों का रिश्ता करीब नौ साल तक चला, लेकिन 2021 में अलग होने की खबरें सामने आईं और अंततः 2023 में दोनों ने कानूनी रूप से तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर लीं। इसके बाद धवन ने अपनी निजी जिंदगी को काफी निजी रखा और धीरे-धीरे अपने नए रिश्ते के साथ आगे बढ़ते नजर आए।

अगर बात करें सोफी शाइन की, तो वह आयरलैंड की रहने वाली हैं और पेशे से एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट बताई जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है और बाद में मार्केटिंग व मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की। करियर के क्षेत्र में भी सोफी का प्रोफेशनल बैकग्राउंड मजबूत माना जाता है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट सेक्टर में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, जिसमें अबू धाबी स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्य करने की जानकारी सामने आई है।

सोफी शाइन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह नियमित रूप से अपनी लाइफस्टाइल, ट्रैवल और पर्सनल मोमेंट्स से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

शिखर धवन फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता अब भी बरकरार है। उनकी दूसरी शादी की खबर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है और क्रिकेट प्रेमी उन्हें जीवन की इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Correspondent – Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments