बॉलीवुड के चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में एक शादी समारोह में अपने परिवार के साथ शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों अपनी तीन साल की बेटी राहा कपूर के साथ नजर आए। उनके साथ नीतू कपूर और सोनी राजदान भी मौजूद थीं, जिससे यह एक खूबसूरत फैमिली आउटिंग में बदल गया।
वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को गोद में लिए बेहद स्नेह के साथ संभालते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान के साथ हंसते-बतियाते हुए नजर आईं। समारोह स्थल में एंट्री के दौरान पूरा परिवार मुस्कुराते हुए दिखाई दिया और उन्होंने वहां मौजूद लोगों और स्टाफ का गर्मजोशी से अभिवादन भी किया। इस सहज और पारिवारिक अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।
इस दौरान कपल का सादगी भरा लेकिन स्टाइलिश लुक भी चर्चा का विषय बना रहा। रणबीर कपूर ने इस मौके पर क्लासिक ट्रेडिशनल लुक चुना। उन्होंने ब्लैक रंग का सिंपल कॉटन कुर्ता पहना, जिसे व्हाइट पैंट के साथ पेयर किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सनग्लासेस, एक एलिगेंट घड़ी और बेज रंग के साबर शूज़ पहने थे। क्लीन-शेव लुक और साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल में रणबीर बेहद स्मार्ट नजर आए।
वहीं आलिया भट्ट ने मिनिमल और एलीगेंट स्टाइल को अपनाते हुए ऑल-व्हाइट आउटफिट चुना। उन्होंने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन डिटेलिंग वाला व्हाइट शॉर्ट कुर्ता पहना, जिसे मैचिंग पैंट के साथ स्टाइल किया था। उनके आउटफिट का रिलैक्स्ड सिल्हूट और सटल डिजाइन उन्हें एक परफेक्ट वेडिंग गेस्ट लुक दे रहा था। एक्सेसरीज़ के तौर पर आलिया ने गोल्ड स्टेटमेंट झुमके और एक खूबसूरत डायमंड रिंग पहनी थी। हाफ-अप हेयरस्टाइल और हल्के मेकअप के साथ उनका लुक सादगी और ग्रेस से भरपूर नजर आया।
नीतू कपूर और सोनी राजदान भी इस फैमिली मोमेंट में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। दोनों ने पारंपरिक सूट पहने थे और पूरे समारोह के दौरान परिवार के साथ खुशमिजाज माहौल में नजर आईं। खास बात यह रही कि पूरे समय परिवार के बीच एक मजबूत बॉन्डिंग और अपनापन साफ झलकता रहा।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फैंस रणबीर के केयरिंग पिता वाले अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं आलिया का सास और मां के साथ सहज बातचीत करना भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने इस पल को ‘परफेक्ट फैमिली मोमेंट’ बताया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दोनों की साथ में आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी चर्चा में बनी हुई है, जिसमें विक्की कौशल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ऐसे में प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के बीच इस तरह का फैमिली टाइम फैंस के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है।
Correspondent – Shanwaz Khan


