Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीबरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा

बरेली सवर्ण समाज पर हो रहे राजनीतिक दोगलेपन की मानसिकता से आहत होकर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी के दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने कहां की जिस प्रकार माघ मेला प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के अपमान और उनके ब्राह्मण बटुको को चोटी से खींच कर घसीटते हुए ले जाने की घटना और यूजीसी के काले कानून से आहत होकर पद को छोड़ता हूं ,उन्होंने अपने समाज के जनप्रतिनिधि चाहे वह केंद्र सरकार में हो या राज सरकार में सभी से आवाहन किया कि वह अपने पद से इस्तीफा देकर अपने समाज के साथ खड़े हो l उन्होंने यह भी कहा की हिंदू मुस्लिम तो पहले से ही हमारे देश में राजनीति का बिंदु केंद्र रहा है लेकिन अब तुच्छ मानसिकता की राजनीति हिंदुओं को भी कई भाग में बांटने की चल रही है सभी सवर्ण समुदाय को एक होकर इसका विरोध करना चाहिए नहीं तो हमारे देश को गर्त में जाने से कोई नहीं रोक सकता l

Correspondent – Shanwaz Khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments