Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीT20 वर्ल्ड कप 2026: इस तारीख को घोषित होगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड...

T20 वर्ल्ड कप 2026: इस तारीख को घोषित होगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी साथ में होगा स्क्वॉड का ऐलान

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगले साल फरवरी–मार्च में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा, इस पर अब तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर टीम घोषणा की तारीख और समय की जानकारी दी है।

बीसीसीआई के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा 20 दिसंबर 2025 को की जाएगी। इसी दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का स्क्वॉड चुना जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के नाम दोपहर 1:30 बजे सार्वजनिक किए जाएंगे। टीम की घोषणा के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर मीडिया से बातचीत करेंगे और चयन प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2026?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक किया जाएगा। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के अलग-अलग मैदानों पर खेला जाएगा। खास बात यह है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। साल 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने खिताब अपने नाम किया था। घरेलू परिस्थितियों में होने के कारण भारतीय टीम को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज का पूरा शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम जनवरी 2026 में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबलों की व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएगी, जिसमें 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल होंगे।

वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को वडोदरा में होगी। दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

इसके बाद 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी। पहला टी20 मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर, तीसरा 25 जनवरी को गुवाहाटी, चौथा 28 जनवरी को विशाखापट्टनम (वाइजैग) और आखिरी टी20 मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में आयोजित होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए तैयारी का अहम मौका होगी, जिसमें खिलाड़ियों की फॉर्म और संयोजन पर चयनकर्ताओं की खास नजर रहने वाली है।

Correspondent – Shanwaz khan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments