Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeटॉप स्टोरीIND vs SA: लखनऊ टी20 बिना गेंद फेंके रद्द, फैंस का फूटा...

IND vs SA: लखनऊ टी20 बिना गेंद फेंके रद्द, फैंस का फूटा गुस्सा—‘टिकट के लिए गेहूं बेचा, पैसा वापस करो’

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मैच घने कोहरे और बेहद खराब दृश्यता के कारण नहीं हो सका। मुकाबला रद्द होने के बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली और कई फैंस ने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की।

घंटों इंतजार के बाद रद्द हुआ मैच

लखनऊ टी20 को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही घना कोहरा स्टेडियम पर छा गया। खराब दृश्यता के कारण अंपायरों ने कई बार मैदान का निरीक्षण किया। फैंस को करीब साढ़े तीन घंटे तक स्टैंड्स में बैठाकर रखा गया, जबकि हर आधे घंटे में मैच शुरू होने की उम्मीद जताई जाती रही। आखिरकार, हालात में सुधार न होने पर मुकाबले को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया।

फैंस का गुस्सा, टिकट रिफंड की मांग

मैच रद्द होने की घोषणा के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त फैंस का गुस्सा साफ नजर आया। एक दर्शक ने भावुक होकर कहा, “मैंने यह मैच देखने के लिए तीन बोरे गेहूं बेचे थे। अब मैच हुआ ही नहीं, तो टिकट का पैसा वापस मिलना चाहिए।” कई अन्य फैंस ने भी टिकट रिफंड और बेहतर व्यवस्था की मांग की।

कोहरा या प्रदूषण—सवालों के घेरे में बीसीसीआई

हालांकि मैच को आधिकारिक तौर पर ‘अत्यधिक कोहरे’ की वजह से रद्द बताया गया, लेकिन हकीकत यह थी कि प्रदूषण और कोहरे की मोटी परत ने पूरे स्टेडियम को ढक रखा था। बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को लखनऊ का AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। ऐसे में खिलाड़ियों की सेफ्टी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
सर्दियों में उत्तर भारत के शहरों में इंटरनेशनल मैच शेड्यूल करने के बीसीसीआई के फैसले पर अब गंभीर बहस शुरू हो गई है।

मैदान पर पहुंचे राजीव शुक्ला, दिखी निराशा

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी हालात का जायजा लेने मैदान पर पहुंचे। उन्होंने मैच अधिकारियों से चर्चा की, लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज से निराशा साफ झलक रही थी। चूंकि इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया था, इसलिए मैच को दोबारा कराने का कोई विकल्प नहीं बचा।

अब अहमदाबाद में होगा निर्णायक मुकाबला

लखनऊ टी20 के रद्द होने के बाद अब सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला 19 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें वहां के लिए रवाना होंगी, जबकि लखनऊ के फैंस निराशा और गुस्से के साथ घर लौटने को मजबूर हुए।

Lucknow / Cricket / Piyush Dhar Diwedi

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments