Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेशलियोनेल मेस्सी आज दिल्ली में: अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास भारी भीड़,...

लियोनेल मेस्सी आज दिल्ली में: अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास भारी भीड़, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी और जरूरी निर्देश

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी आज दिल्ली पहुंच चुके हैं। भारत दौरे के तहत चल रहे ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ का आज आखिरी पड़ाव राजधानी दिल्ली है। इससे पहले मेस्सी कोलकाता और हैदराबाद में अपने फैंस से मिल चुके हैं। दिल्ली में उनके कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और इसी वजह से अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में मेस्सी का फैंस से मिलने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके अलावा वह दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है।

इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित

  • जेएलएन मार्ग: राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला मार्केट राउंडअबाउट तक
  • आसफ अली रोड: तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक
  • बहादुरशाह ज़फर मार्ग: दिल्ली गेट से आईटीओ/रामचरण अग्रवाल चौक तक

इसके अलावा भारी वाहनों की एंट्री दरीयागंज से बहादुरशाह ज़फर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

टैक्सी, एंट्री और पार्किंग की व्यवस्था

ऐप आधारित टैक्सी और कैब के लिए एमए मेडिकल कॉलेज (गेट-2) और राजघाट चौक को पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट बनाया गया है।
स्टेडियम में एंट्री अलग-अलग गेट्स से होगी—

  • गेट 1 से 8: बहादुरशाह ज़फर मार्ग
  • गेट 10 से 15: जेएलएन मार्ग
  • गेट 16 से 18: बहादुरशाह ज़फर मार्ग

पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मुफ्त सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्टेडियम के पास केवल लेबल वाले वाहनों को ही पार्किंग की अनुमति होगी, गलत पार्किंग पर वाहन टो किए जाएंगे।

फैंस के लिए जरूरी निर्देश

दो साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए वैध टिकट अनिवार्य है। टिकट या QR कोड से छेड़छाड़ पाए जाने पर एंट्री नहीं मिलेगी। स्टेडियम के अंदर बैग, ड्रोन, शराब, कैमरा, लैपटॉप, छाता और बैनर ले जाना प्रतिबंधित है। शिशुओं के लिए बेबी फूड और दूध की अनुमति दी गई है। फैंस को डिजिटल टिकट और फोटो आईडी साथ रखने और समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है।

Delhi / Piyush Dhar Diwedi

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments