साल 2025 अपने अंत की ओर है, और दुनिया की नजरें अब 2026 पर टिक रही हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक बार फिर बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा से जुड़ी कथित भविष्यवाणियों की चर्चा तेज हो गई है। उन्हें बाल्कन का नास्त्रेदमस कहा जाता है, और दावा किया जाता है कि उनकी कुछ भविष्यवाणियां पहले सच हुई थीं। हालांकि वैज्ञानिक समुदाय व विशेषज्ञ यह स्पष्ट कर चुके हैं कि बाबा वेंगा से जुड़ी ज्यादातर बातें अफवाहों, गलत व्याख्याओं और सोशल मीडिया की कहानियों पर आधारित हैं। इनके दावों की न तो कोई आधिकारिक सूची है और न ही इनके समर्थन में कोई वैज्ञानिक प्रमाण। इसके बावजूद 2026 को लेकर किए जा रहे दावे इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे हैं।
2026 में प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी के दावे
TOI की एक रिपोर्ट में उल्लेख है कि सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा के नाम से यह दावा फैलाया जा रहा है कि 2026 पृथ्वी के लिए चुनौतीपूर्ण वर्ष हो सकता है। कहा जा रहा है कि दुनिया के 7–8 प्रतिशत क्षेत्र में भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और चरम मौसम की घटनाएं एक साथ देखने को मिल सकती हैं।
जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे और दुनिया में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोग इस कथित भविष्यवाणी को वास्तविक परिदृश्य से जोड़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में असामान्य बदलाव तो पहले से ही जारी हैं, लेकिन बाबा वेंगा के नाम से फैलाए जा रहे ये दावे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।
क्या 2026 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत?
इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल दावा यह है कि 2026 वैश्विक संघर्ष की दिशा में एक बड़ा मोड़ ला सकता है।
रूस-अमेरिका के तनाव, चीन-ताइवान विवाद और मध्य पूर्व की अस्थिरता को देखते हुए कई लोग इस कथित भविष्यवाणी को मौजूदा परिस्थितियों के साथ जोड़कर देखते हैं।
हालांकि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ कहते हैं कि यह केवल सोशल मीडिया की अटकलें हैं, क्योंकि इस दावे की कोई आधिकारिक या ऐतिहासिक पुष्टि नहीं है।
AI के बढ़ते नियंत्रण को लेकर चेतावनी
एक और लोकप्रिय दावा यह है कि 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव निर्णयों पर गहरा प्रभाव डालने लगेगा।
कुछ कथित व्याख्याओं में कहा जा रहा है कि मशीनें कई क्षेत्रों में मनुष्यों से अधिक सक्षम हो सकती हैं और दुनिया तकनीक पर अत्यधिक निर्भर हो जाएगी।
टेक विशेषज्ञ मानते हैं कि AI तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन बाबा वेंगा का इससे संबंध जोड़ना सिर्फ सोशल मीडिया का ट्रेंड है।
क्या 2026 में होगा एलियंस से पहला संपर्क?
सबसे सनसनीखेज दावा यह है कि नवंबर 2026 में मानवता का कथित तौर पर किसी बाहरी सभ्यता से पहला संपर्क हो सकता है।
कुछ ऑनलाइन पोस्ट तो यह दावा भी करती हैं कि एक विशाल अंतरिक्ष यान पृथ्वी के पास दिखाई दे सकता है।
वैज्ञानिक समुदाय ने इन दावों को एकमत होकर पूरी तरह निराधार बताया है।
रूस से प्रभावशाली नेता के उभरने का दावा
कथित भविष्यवाणियों में रूस से किसी शक्तिशाली नेता के उभरने की बात भी कही जाती है, जो अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है।
इसके समर्थन में कोई विश्वसनीय साक्ष्य नहीं है, लेकिन दुनिया की राजनीति में रूस की भूमिका बढ़ने के कारण ऐसा दावा अक्सर चर्चाओं में आ जाता है।
आर्थिक चुनौतियाँ और मौसम में बदलाव
कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि 2026 में वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में आ सकती है।
दावों में कहा जाता है कि मुद्रा बाजार, बैंकिंग सेक्टर और ऊर्जा आपूर्ति में बड़ी चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं।
इसके अलावा भारी बारिश, सूखा और असामान्य मौसम घटनाओं के बढ़ने की बात भी कही जाती है—जो कि वास्तविक दुनिया में जलवायु परिवर्तन के कारण पहले से ही चिंता का विषय है।
हालांकि इनमें से अधिकांश दावे न तो प्रमाणित हैं और न ही verified, लेकिन 2026 के आने से पहले बाबा वेंगा से जुड़ी यह चर्चाएँ सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।
Correspondent – Shanwaz Khan


