पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह”, यानी 6 और 11 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद एनडीए की विदाई तय है।
मुख्य बातें:
- बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा:
- पहला चरण: 6 नवंबर, 121 सीटें
- दूसरा चरण: 11 नवंबर, 122 सीटें
- मतगणना: 14 नवंबर, चुनाव प्रक्रिया पूरी: 16 नवंबर तक
- लालू यादव का आरोप: एनडीए सरकार भ्रष्ट है, बिहार की जनता बदलाव चाहती है।
- लालू ने कहा, “मुख्यमंत्री बदलेंगे, सरकार बदलेंगे।”
इस बार के चुनाव में एनडीए, महागठबंधन, जन सुराज पार्टी और तेजप्रताप यादव का अलग मोर्चा भी देखने को मिलेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह चुनाव कई नई परिस्थितियों और रोमांचक मुकाबलों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा।


